लो आ गई शुभ दिवाली —-

प्रातःकाल से हुई शुरू आंगण मे रंगोली,
शुरू हो गई शहनाई l
बजने लगे पटाखे
नहाने की हुई तयारी शुरु
लो आ गई शुभ दिवाली l

सुगंधी तेल, मेहंगा साबुन
साल भर मे एक बार,
मिली शिशी अत्तर की
नशीब से मॉलिश करने,
की हुई तैयारी शुरु
लो आ गई शुभ दिवाली l

मकान,दुकान, गाडी बंगला
करो स्वच्छता साफसफाई, लड्डू, बर्फी,जामुन आये l
नीले, पिले, हरे,लाल, बैंगनी रंगके आकाशदीप सजेसजाये
शुरू हो गयी रंगरंगोटी
लो आ गई शुभ दिवाली l

एकता,अखंडता का दीप
घर घर मे सजा,गली मोहल्ला
गाव गाव शहर शहर l
चमक उठी दीपमाला शुरू हुई पटाखे कीआतिषबाजी
लो आ गई शुभ दिवाली l

===================
देविदास पांचाळ सर
सैनिक स्कूल,तुळजापूर.
जिल्हा धाराशिव. महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!