नाम -गीता रानी जैन
जबलपुर मध्य प्रदेश
कविता-दीपावली
🦚🦚🙌🙌🦚🦚
चलो मनाएं दीपावली का त्यौहार
दीपों की अवली दीपावली है
श्री राम जी का अयोध्या आना
दीपों का जगमग जगमग प्रकाश फैल जाना
बुराई पर अच्छाई की जीत दिवाली
धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रकट होना
सारे जग में खुशियों की लहर फैल जाना
जैन धर्म में 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर का हुआ निर्वाण
चलो आज हम सब दीप जलाएं
खुशियां मनाएं
अंधकार का हुआ अंत प्रकाश का हुआ उदय
द्वेष भाव की करें हम सफाई
आपस में मैत्री भाव फैलाएं
हृदय में नई रोशनी ऊर्जा और नई तरंग भर दें
अपने अंतर्मन का दीपक जलाएं
रंगोली बनाएं मिठाई बनाएं खुशियां मनाएं
चलो हम सब मिल मनाएं दीपावली का त्यौहार
गीता रानी जैन
जबलपुर मध्य प्रदेश🦚🦚🙌🙌🦚🦚
