🕯️ शुभ दीपावली🕯️
दीपावली पर दिये जलें
योगीजन सब फूले फलें
जगमग कर लें अपना मन
कर ले योग से स्वस्थ बदन
लक्ष्मी देगी अगनित धन
दानी रहेगा सदा प्रसन्न
राम जी ने मारे असुर
तब कहीं लौटे अपने घर
तू भी मार ले अहंकार
तो हो जाए बेड़ापार
हुआ अमास का दूर तिमिर
तेरे उजयाले की खातिर
अब आयेगा शीत शिशिर
मर जाएंगे जंतु शातिर
अगले दिन है गोधन पूजा
कृष्ण सिवाय न इष्ट दूजा
गुजरात में है नया साल
सब हो जाएं मालामाल
बच्चे बूढ़े सब खुशहाल
फिर आयेगी भैया दोज
भाई बहिन का प्यार बढ़े रोज
अब आती है लाभ पांचम
फहराए मेहनत का परचम
त्यौहार हमारे शुभ संस्कार
खुशियों की करते बौछार
सभी त्यौहार संदेशा देते
सब में नया जोश भर देते
भारत जैसा देश न दूजा
करलो निशदिन इसकी पूजा
मातृभूमि की कर लो पूजा…
इं. एन. पी. नामदेव
उपाधिशाषी अभियंता (से.नि.)
योग शिक्षक, सुजोक थेरापिस्ट, हिंदी कवि,
योग ट्रेनर, गुजरात राज्य योग बोर्ड।
अध्यक्ष, नामदेव समाज वड़ोदरा।
राष्ट्रीय कवि संगम, वड़ोदरा जिला संयोजक
वडोदरा जिला प्रभारी, पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, हरिद्वार।
