दीपोत्सव

दीपों का उत्सव है आया!
मन में नई उमंग,उम्मीद जगाया!
आओ! मिलकर करे सफ़ाई,घर सजाएं!
ऊपर- नीचे, रंग- बिरंगी लड़ीयाँ लगाएं!
प्रकाश से उज्ज्वल हो जाए अंधकार!
कार्तिक माह की पूजा करती चमत्कार!
कथा/प्रवचन ने राममयी माहौल बनाया!
भजन संग झूमने,नाचने का जी कर आया!
मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श पर चलिए!
ह्रदय हो प्रेम संचय,मन की मैल धूलिए!

कोई अयोध्या में करता रामलला का दीदार!
सरयू- तट की शोभा देखकर,करता विचार!
दीपों के प्रकाश से जगमग होते 56 घाट !
जब 30 लाख दीयें जलते एक- साथ !
ये मोहक दृश्य विश्व रिकॉर्ड है बनाता!
अब रामायण विषय पर सजेगी अयोध्या!
ड्रोन -शो, झांकियां का होगाअज़ब नज़ारा!
हिन्दूओं का सबसे बड़ा त्यौहार ,विश्व में छाया!
दीपों का उत्सव है आया!
मन में नई उमंग,उम्मीद जगाया!

सुनील मिनोचा
पंचकूला( हरियाणा)
8146991301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!