दीपावली तिमिर हरणसनातन किया तेरा वरण दीपक धीरे धीरे जलअंधेरा को हरता चल तुझमें हैं वो दम ख़मतुझमे खो जाये तम तिमिर विनाशक हैं तूरास्ते दिखाता चल तू दीपक धीरे…
Author: Indian News TV
आओ खुशियों का संसार सजाएं
जगमग जगमग दीप जल उठे,महक उठा आज जहांन, खुशियों की सौगातें लेकर, आया दीपों का कीर्तिमान। सोने जैसी चमक रही है,आज धरा की पावन गोद, चारों ओर विखरा है देखो, सुख-समृद्धि का पावन मोद । मिट्टी के इन छोटे दीयों में,छिपी है अदभुत आस, दूर करेंगे घोर अंधेरा,मन में भरकर नया विश्वास। लक्ष्मी मां का आशीष बरसे, घर-घर में हो सुख का बास। मिट जाये जीवन की चिन्ता, फैलें चारों ओर प्रकाश। चलो मिलकर ‘ब्रज’ हाथ बढ़ाए,जग को फिर से स्वर्ग बनाएं, इस पावन शुभ दीपावली पर, दीपों का उत्सव मनाएं। ब्रजेश कुमार सिंह ‘ब्रज’
चलो मनाएं दीपावली का त्यौहार
नाम -गीता रानी जैन जबलपुर मध्य प्रदेश कविता-दीपावली 🦚🦚🙌🙌🦚🦚 चलो मनाएं दीपावली का त्यौहार दीपों की अवली दीपावली है श्री राम जी का अयोध्या आना दीपों का जगमग जगमग प्रकाश फैल जाना बुराई पर अच्छाई की जीत दिवाली धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रकट होना सारे जग में खुशियों की लहर फैल जाना जैन धर्म में 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर का हुआ निर्वाण चलो आज हम सब दीप जलाएं खुशियां मनाएं अंधकार का हुआ अंत प्रकाश का हुआ उदय द्वेष भाव की करें हम सफाई आपस में मैत्री भाव फैलाएं हृदय में नई रोशनी ऊर्जा और नई तरंग भर दें अपने अंतर्मन का दीपक जलाएं रंगोली बनाएं मिठाई बनाएं खुशियां मनाएं चलो हम सब मिल मनाएं दीपावली का त्यौहार गीता रानी जैन जबलपुर मध्य प्रदेश🦚🦚🙌🙌🦚🦚
नास्तिक लड़की की दीवाली
दीप जले हर आँगन में, मेरा आँगन फिर सूना है, हर घर से मिठाई आई, मेरे हिस्से बस दूना है। जो हाथ मिलाते हैं सबसे, मुझसे आँख चुरा लेते, मेरे होने से ही जैसे, अपनी दीवाली बचा लेते। मैंने कभी किसी के देवता का अपमान नहीं किया, हर धर्म की माँ को अपनी माँ सा माना, फिर क्यों ये सिला? मैंने पूछा – “एक दीया मेरे हाथ से भी जल जाए,” वो हँसे और कहा – “नास्तिक को दीया सजाने का क्या हक़?” वो घूमते हैं, हँसते हैं, पकवान बाँटते हैं आपस में, मैं दूर खड़ी देखती हूँ – कोई नहीं पूछता, “चल ना साथ में।“ मैंने कह दिया था – “मैं भी पैसे दूँगी, दीवाली साथ मनाएँगे,” पर उन्होंने सुना भी नहीं – जैसे मैं इस दुनिया में ही नहीं आई। मेरा दीया जलाने का मन करता है, रंगोली सजाने का, माँ की तरह मिठाई बनाने का, दीवाली को अपनाने का। पर हर दरवाज़ा बंद है, हर बुलावा बस रस्म है, जैसे मेरा होना ही, उनके उत्सव से अलग है। मैं ईश्वर से नहीं, इंसानों से डरती हूँ अब हर पल, हर बार सोचती हूँ – क्या मेरी गलती बस यही है कि मैं इंसान हूँ? मैंने धर्म नहीं, इंसानियत को अपना ईश्वर माना है, क्या यही मेरी गलती है… क्या यही मेरी सज़ा है? NABAM YAMI (Noona) , ITANAGAR Ganga, Itanagar, State: Arunachal Pradesh
जगमग दीप जले
(आस्था, प्रेम, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का आलोक-पर्व) आँगन-आँगन ज्योति खिले, जगमग दीप जले, मन के सूने कोने में, नव उल्लास पले। तम की सारी बेड़ियाँ, उजियारे से टूटें, सोए हुए अरमानों के, फिर से सपने फूटें।। माटी के नन्हे दीपों में, जीवन का संदेश, जलकर भी जो बाँटते हैं, उजियारे का परिवेश। स्वार्थ मिटे, सद्भाव जगे, प्रेम की धारा बहे, मानवता के पावन पथ पर, हर मन निर्भय रहे।। किसी द्वार पर भूख न ठहरे, किसी नयन में नीर, हर निर्धन के जीवन में भी, उतरे सुख की पीर। सूनी आँखों में आशा का, एक सितारा दमके, टूटे मन के आँगन में फिर, विश्वास का दीप चमके।। रूठे रिश्ते जुड़ जाएँ, मिट जाए मन का द्वेष, प्रेम-सुधा से सिंचित हो, धरती का परिवेश। घृणा-दंभ के दुर्ग ढहें, करुणा का विस्तार हो, हर मानव के हृदय में, मानवता का सत्कार हो।। आओ मिलकर दीप जलाएँ, मन का तम हरने को, निज सुख की सीमा लाँघें, परहित में कुछ करने को। एक दिया विश्वास का हो, एक प्रेम के नाम जले, जब तक साँस शेष है अपनी, जगमग दीप जले।। रचनाकार -संजय कुमार हिरवानी “हीरा “जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
