दीवाली का त्योहार

दीवाली के त्योहार आए आँगन में,
हर्षोल्लास से मनाएँ त्योहार आँगन में ।

बीते वर्ष की यादों को याद करें,
नववर्ष का स्वागत करें आँगन में ।

धनतेरस पर धनलक्ष्मी जी का पूजन करें,
काली चौदस पर काल का भय दूर करें आँगन में ।

दीवाली पर दीप जलाकर रंगोली सजाएँ,
पटाखे फोड़ने का आनंद उठाएँ आँगन में ।

नूतन वर्ष के दिन प्रेमभाव से मिलें,
एकता के दर्शन करें अपने घर-आँगन में ।

भाई दूज के दिन बहन का स्वागत करें,
नववर्ष के शुभ संकल्प लें घर-आँगन में ।

ज्योत्स्ना बहन नाथाभाई पटोलिया “जोसी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!