दीवाली का पर्व मनायें

दीवाली का पर्व मनायें।
राम प्रभु के हम गुण गायें।

राम सरीखा पुत्र बनें हम।
राम सरीखा मित्र बनें हम।
राम-सुगंधी जग में फैली,
राम-सरीखा इत्र बनें हम।
जीवन में शुचिता अपनायें।

शिष्य हों हम राम-सरीखे।
कर्म करें हम राम-सरीखे।
लक्ष्मण जैसे हों हम भाई।
तात बने हम राम-सरीखे,
भरत-सरीखे हम बन जायें।

जिनके जीवन में अंधेरा।
जिनको दिखता नहीं सवेरा।
आशा की किरणों ने कभी भी,
डाला ना जीवन में डेरा।
उनको अपने गले लगायें।
——- डाॅ० तेजिंद्र

— डाॅ० तेजिंद्र सुपुत्र श्री जगदीश राम,
मकान नम्बर 882,सेक्टर 19 भाग दो,हुडा कैथल (हरियाण)
पिन : 136027
मोबाइल नम्बर : 9416658454

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!