
ईश्वर का पर्याय मां है।
बालक का प्रथम स्वर मां है।
दुनिया का सबसे छोटा शब्द जिसका व्यापक अर्थ मां है।
जीवन का आदि अंत मां है।
जीवन जीने की राह मां है।
सभी कष्टों को सेह ले हमे खुशियां देकर खुद अकेले मे रो ले वह मां है।
इस की कद्र करो क्योंकि कुछ बदनसीब है जिन्हे इस की चाह है।
इस के जाने के बाद कठीन पलों मे इन्सान खुद से यही पूछता है कि मां तू कहां है ,मां तू कहां है।
जिस शब्द पर लिखने की मेरी सामर्थ्य नही वह मां है।
आशीष उपाध्यायसम
