
जो हैं मेरे जीवन का आधार,
जिनसे मिलता मुझे अटूट प्यार।
जो हैं है दुनिया में सबसे श्रेष्ठ,
जिसके दम से जीवन है सर्वश्रेष्ठ।
जो हैं हमारी भाग्यविधाता,
जिनसे है जीवन सँवरता।
जो हर ज़ख्म को पल में मिटा देतीं,
जिनसे चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती।
जो हैं मेरी खुशियों का सागर,
जिनसे है मेरा संसार उजागर।
जो हैं ममता की प्यारी मूरत,
जिनसे है ज़िंदगी खूबसूरत।
जो हैं मेरे जीने का आधार,
जिनसे है जीवन में बहार।
जो मेरी हैं संपूर्ण प्रेरणा,
जिनसे है पूर्ण संवेदना।
जो मुझको प्राणों से प्यारी,
जिनसे साँसें चलती हैं मेरी।
जो हैं जगत में सबसे महान,
वो हैं ‘माँ’ जो मेरा सारा जहान ।।
डॉ. ज्ञानेश्वरी व्यास (स्मृति)
