
मेरी मॉं निर्मला शर्मा जी को समर्पित 🙏🏻
तुलसी रूप
घर आँगन शोभा
माता अनूप
मॉं है मायका
आँचल सिर घना
ज़िन्दगी बना
मॉं नियामत
उसकी अमानत
मैं सियासत
मॉं से संसार
आधार निराकार
ईश आकार
मॉं क़ुदरत
मन्नत में जन्नत
मेरी दौलत
मॉं रब मेरी
मैं परछाई तेरी
ख़ुद्दारी मेरी
मन की आस
जीवन परिहास
है महोपास
मॉं तेरा साथ
ममता की सौग़ात
मेरे जज़्बात
बुझे चिराग़
बिखरे हैं जज़्बात
अकस्मात्
अनायास ही
टूटा ममता तार
निस्तब्ध प्यार
मेरा वजूद
कदमों में जन्नत
संस्कार तेरे
आँख के आंसू
ममता का आँचल
स्नेह आशीष
लोरी अधूरी
टूटे सब सपने
बिन तेरे मॉं
हर वो पल
रंगीन यादों संग
स्वर्ग है बना
आँख के आंसू
ममता का आँचल
स्नेह आशीष
मेरा वजूद
कदमों में जन्नत
संस्कार तेरे
साईं कुम्हार
माटी दीयो सुधार
मॉं तेरो द्वार
लीना शारदा
जकार्ता ,इंडोनेशिया
