
माँ वह ताकत है, जो हमें हर कठिनाई से लड़ने की हिम्मत देती है। मां का हर शब्द आशीर्वाद की तरह होता है, जो हमें हमेशा सुकून देता है। मांँ की ममता जीवन का सबसे बड़ा खजाना है, जिसे हर पल संजोना चाहिए।
मांँ
उदास होती हूं तो हंसा देती है माँ
नींद नहीं आती है तो सुला देती है माँ
मकान को घर बना देती है माँ
खुद भूखी रह कर भी मेरा पेट भरती है माँ
जमीन से शिखर तक साथ देती है माँ
जन्म से आंखरी सांस तक साथ देती है माँ
जिंदगी में मुश्किले चाहें कितनी भी हो
हंस के गुजार लेती है माँ
परिवार छोटा हो या बड़ा सम्भाल लेती है माँ
मेरी आंखों में छुपी हर एक ख्वाहिश को पहचान लेती है माँ
मेरे हर दर्द की दवा करती है माँ मेरी हर खता को माफ कर देती है माँ
रिश्तों को जोड़ती है माँ
बिना किसी स्वार्थ के प्यार देती है माँ
परिवार खुश होता है तब खुश होती है माँ
तू चाहे सन्तान ना हो उसकी फिर भी दुलार देती है माँ।
डॉक्टर रेखा कुमारी त्रिपाठी
हावड़ा पश्चिम बंगाल
