
मम्मी,
आप सबसे सुंदर हो।
मेरी नज़रों में सबसे प्यारी हो।
सारा दिन काम करती हो,
फिर भी कभी थकती नहीं हो।
मम्मी,
आप मेरी दिल की धड़कन हो।
आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो।
आप मेरा दिल हो,
जो मेरे दुख को समझते हो।
तुम्हारे बिना माँ,
मेरी ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं।
मेरी हँसी, मेरी जान
सब कुछ आप ही हो।
मैं भगवान जी से यही प्रार्थना करता/करती हूँ
कि मैं हमेशा आपके साथ रहूँ,
क्योंकि माँ के बिना
जीने का क्या मतलब।
— मेरी प्यारी माँ
सृष्टि प्रवीण गुलाटी
