मेरी प्यारी ‘माँ’

लगाके गले से जो प्यार से पुकारे। पास बुलाके जो हमको दुलारे।।
तेज़ धूप में छाया के जैसी। जलती रेत में साया के जैसी।।

मेरे बचपने को हमेशा समझना। सीख ये जीवन की मुझे देते जाना।।
हमेशा समझती है बातें वो मेरी। सुनती है, जैसे हो कोई सहेली।।

तेरे प्यारे आँचल में छुप जाऊँ जाके। जहाँ से मुझे फिर कोई न टोके ।।
वो सुबह की सुन्दर किरण जैसी है माँ। मेरे लिए तो है प्यारा-सा नगमा।।

तेरे साथ गुजरी हुई मीठी रातें। वो बीती थी, बातों-ही-बातों में बातें।।
कभी मेरा तुझसे यूँ रूठ जाना। फिर दुलार के तेरा मुझको मानना।।

गुजर गया है, भले वो ज़माना। मगर तू है, मेरा वही शामियाना।।
के जिसमें मैंने, गुजरा था बचपन। तेरी प्यारी बातें, वो मेरा लड़कपन।।

मगर जब भी, समझाया तुमने मुझको। सीखा के जीते हैं, जीवन सभी तो।।
मगर लेके जीवन की, सुन्दर सौगातें। वो कर्तव्यनिष्ठा, वो मेहनत की बातें।।

सिखलाई तूने मुझे अनमोल बातें।

के देखो वो सपने, जो हो जाएँ पूरे। और बढ़ जाओ ऐसे, जहाँ में समूचे।।
जैसे बढ़ती हैं नदियाँ, चीर पर्वतों का सीना। चमको जहाँ में, तुम बनके नगीना।।

बन जाओ तपके, सुधा जैसे के कुंदन। महको ऐसे के महकता है चन्दन।।
सफलता सदा चूमे क़दमों को तुम्हारे। और बढ़ जाओ आगे बिना किसी सहारे।।

इससे हुआ मेरा जीवन ये पावन। और सीखा है मैंने जीना ये जीवन।।
माँ मेरे लिए है तू अनमोल तोहफा। जिसे मेरे कान्हा ने मुझको है भेजा।।

सदा साथ मेरे, यूँ ही तू रहना। और जीवन के सोपानों को, रंगीन करना।।
और जीवन के सोपानों को, रंगीन करना।।
Sudha Mishra, Teacher & Researcher – Podar international school, Indore

कवयित्री-श्रीमती सुधा मिश्रा ‘लक्ष्य’
अंतरराष्ट्रीय हिन्दी मित्र सम्मान
मानद उपाधि
विश्व काव्य रत्न
विश्व हिन्दी रत्न
हिन्दी रत्न सम्मान
पदनाम – शिक्षिका एवं शोधार्थी
माता का नाम- श्रीमती उर्मिला तिवारी
पति का नाम -श्री अभिषेक मिश्रा
विद्यालय में कार्यानुभव – 19 वर्ष
विद्यालय का नाम- पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर
पता- 245- सी. वैभव नगर एक्सटेंशन, इंदौर
Mob. 9630717145
Mail ID- sudhamishra11@gmail.com

यू. जी. सी. केयर जर्नल एवं अनेक प्रतिष्ठित जर्नल में पाँच से अधिक प्रकाशित शोध-पत्र। हिन्दी भाषा का क्षेत्रीय इतिहास, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के रण बाँकुरे, भारतीय ज्ञान परंपरा: विविध आयाम, आदि पुस्तकों में प्रकाशित लेख। मासिक हिन्दी पत्रिका में प्रकाशित कविताएँ। प्रकाशित कविता-संग्रह, “आशाओं का इंद्रधनुष”, “हरित धरा: स्वर्णिम भविष्य”। ‘आध्यात्म और प्रकृति की वर्तमान सन्दर्भ में उपयोगिता’ विषय में शोध-कार्य।
‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन’ नेपाल द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के संदर्भ में आयोजित संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय हिन्दी मित्र सम्मान’ से अलंकृत किया गया। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा आयोजित, अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘विश्व काव्य रत्न’ तथा “विश्व हिन्दी रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।शारदा साहित्यिक मंच, भोपाल द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में ‘हिंदी काव्य रत्न’ सम्मान से सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!